सिमडेगा : कोचेडेगा स्थित सत्य साईं मंदिर परिसर में सत्य साईं सेवा समिति के तत्वावधान में सत्य साईं बाबा का जन्म दिवस मनाया गया. गरीबों व असहायों के बीच कंबल एवं एक-एक सप्ताह के राशन का वितरण किया गया.
मौके पर श्रीराम चौधरी, विजया लक्ष्मी देवी, देवशरण प्रसाद, मानु सेनापति, गजपति बड़ाइक ने सत्य साईं बाबा की जीवनी पर प्रकाश डाला. महाप्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में चंद्रनाथ बड़ाइक, सुरेश चौधरी, वीणा देवी, घुरनी देवी, नरोत्तम प्रसाद, लालदेव बड़ाइक, अजय खेस, नारायण महतो, रंजीत साहू, महावीर साहू, लखपति बड़ाइक, जनक साहू, अनिल बड़ाइक, चामिन देवी, ममता, सुनील चौधरी ने मुख्य भूमिका निभायी.
