किसानों को उपलब्ध कराये गये 8000 फलदार पौधे
किसानों को उपलब्ध कराये गये 8000 फलदार पौधे
बानो. नाबार्ड संपोषित किसान उत्पादक संगठन कोलेबिरा बरसात प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के सहयोग से किसानों द्वारा 30 एकड़ भूमि में फल की बागवानी की जायेगी. एफपीओ की ओर से किसानों को आम, लीची, कटहल, अमरूद, नींबू, एप्पल बेर एवं शरीफा आदि के आठ हजार पौधों का वितरण किया गया. यह सभी पौधे कम समय में फल देने वाले और बाजार में मांग वाले हैं, जो किसानों के लिए दीर्घकालिक लाभ सुनिश्चित करेंगे. कार्यक्रम के दौरान प्रबंध निदेशक नीलम बरजो ने बताया कि कार्यक्रम को सफल क्रियान्वयन में संकल्प तरू फाउंडेशन एंड विंड्स टावर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. उन्होंने कहा कि संगठन भविष्य में किसानों को उनके उत्पादों के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य करेगा. संकल्प तरू फाउंडेशन के राज्य समन्वयक अविनाश गौरव ने बताया कि यह कार्यक्रम न केवल किसानों की आय वृद्धि के लिए है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आजीविका समृद्धि के लिए भी संचालित किया जा रहा है. सीइओ सोनू सिंह ने कहा कि बागवानी सिर्फ फल नहीं देती, बल्कि यह पर्यावरण के संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाती है. मौके पर देव कुमार सिंह, अमृत केरकेट्टा, अरुण सिंह, अभिषेक कुमार आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है