शराब दुकानों व होटलों में छापामारी

सिमडेगा. अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने शराब दुकानों व होटलों में छापामारी अभियान चलाया. शराब दुकानों में अधिक मूल्य लेने की जांच की गयी तथा अंकित दर से अधिक मूल्य नहीं लेने की चेतावनी दी गयी. वहीं होटलों में अवैध रूप से शराब बेचे जाने की जांच की गयी. छापामारी अभियान के दौरान […]

सिमडेगा. अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन ने शराब दुकानों व होटलों में छापामारी अभियान चलाया. शराब दुकानों में अधिक मूल्य लेने की जांच की गयी तथा अंकित दर से अधिक मूल्य नहीं लेने की चेतावनी दी गयी. वहीं होटलों में अवैध रूप से शराब बेचे जाने की जांच की गयी. छापामारी अभियान के दौरान होटलों से कई बोतल शराब जब्त किये गये. छापामारी अभियान दंडाधिकारी के रूप में कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार मयंक भूषण, उत्पाद विभाग के लिये जितेंद्र व पुलिस बल के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >