स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया

कुरडेग : नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद क्लब गाड़ियाजोर के युवाओं और महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के तहत गांव में सफाई अभियान चलाया. सभी लोगों ने मिल कर चापाकल, कुआं के आसपास फैले गंदगी, नाली, झाड़ी आदि की सफाई की. नेहरू युवा केंद्र की सदस्य रेशमा […]

कुरडेग : नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद क्लब गाड़ियाजोर के युवाओं और महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के तहत गांव में सफाई अभियान चलाया. सभी लोगों ने मिल कर चापाकल, कुआं के आसपास फैले गंदगी, नाली, झाड़ी आदि की सफाई की.

नेहरू युवा केंद्र की सदस्य रेशमा कुमारी ने ग्रामीणों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने, पानी उबाल कर पीने की सलाह दी. ताकि हम विभिन्न प्रकार की बीमारी से बच सकें. इस अवसर पर महिला मंडल से कर्मिला कुमारी, पिंकी देवी, निशामनी देवी, संती देवी और युवा क्लब से बंसत राम, रोहित राम, आरती कुमारी व अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >