बानो : चार विद्यार्थी आठवीं बोर्ड की परीक्षा से वंचित

बानो : प्रखंड के कुलादुरूम मध्य विद्यालय की आठवीं कक्षा के चार छात्र आठवीं बोर्ड की परीक्षा देने से वंचित रह गये. मामले की जानकारी होने पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी इसहाक अंसारी ने संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है. साथ ही मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को भी दी है. श्री अंसारी […]

बानो : प्रखंड के कुलादुरूम मध्य विद्यालय की आठवीं कक्षा के चार छात्र आठवीं बोर्ड की परीक्षा देने से वंचित रह गये. मामले की जानकारी होने पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी इसहाक अंसारी ने संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा है. साथ ही मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को भी दी है.

श्री अंसारी ने बताया कि विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार मंगल की लापरवाही के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है. उक्त बच्चों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ही नहीं हो पाया था. परीक्षा से वंचित होने वाले विद्यार्थियों में जेम्स लुगुन अभिषेक लोंगा, आरती कुमारी व जसुमति कुमारी शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >