कल्याण समिति के कार्यों का लिया जायजा

उपायुक्त से मिले बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सिमडेगा : समाहरणालय के सभाकक्ष में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल से बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने मुलाकात की. इस मौके पर उपायुक्त ने बाल कल्याण समिति द्वारा जिले में किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया. उन्होंने समिति के सदस्यों से कहा कि जिले […]

उपायुक्त से मिले बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष

सिमडेगा : समाहरणालय के सभाकक्ष में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल से बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने मुलाकात की. इस मौके पर उपायुक्त ने बाल कल्याण समिति द्वारा जिले में किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया.
उन्होंने समिति के सदस्यों से कहा कि जिले में बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य एवं शिक्षा मिले,इसके लिए जमीनी स्तर पर बाल कल्याण समिति को कार्य करना होगा, ताकि सिमडेगा जिला में बाल शोषण एवं बाल मजदूरी को पूरी तरह से खत्म किया जा सके.
उन्होंने कहा कि बाल समिति के कार्यालय को बेहतर तरीके से सुसज्जित करने की पहल की जा रही है. वहीं कर्मियों तथा पदाधिकारियों का बकाया वेतन का भुगतान भी शीघ्र ही किया जायेगा. सभी सदस्य एवं पदाधिकारी सिमडेगा जिला के सीमांत क्षेत्रों में बाल कल्याण के लिए बेहतर कार्य करें, ताकि जिले के बच्चों का भविष्य बेहतर किया जा सके. इस दौरान बाल कल्याण समिति द्वारा अब तक किये कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की. बैठक में बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष किरण चौधरी के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >