नृत्य प्रतियोगिता में सौरभ महतो अव्वल

ठेठईटांगर : ठेठइटांगर चौक स्थित दुर्गा पूजा पंडाल परिसर में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस दौरान बच्चों ने नागपुरी एवं फिल्मी गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया. प्रतियोगिता में सौरभ महतो ने प्रथम स्थान, विशाल सिंह ने द्वितीय व खुशी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. सिमडेगा के दिनेश अग्रवाल एवं समिति के […]

ठेठईटांगर : ठेठइटांगर चौक स्थित दुर्गा पूजा पंडाल परिसर में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस दौरान बच्चों ने नागपुरी एवं फिल्मी गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया.

प्रतियोगिता में सौरभ महतो ने प्रथम स्थान, विशाल सिंह ने द्वितीय व खुशी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. सिमडेगा के दिनेश अग्रवाल एवं समिति के अरुण सिंह, मनोज सिंह ने सभी सफल प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. अन्य प्रतिभागी चिंटू कुमार, प्रिया कुमारी, संतोषी ग्रुप एवं साक्षी कुमारी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में दुर्गा पूजा समिति एवं हिंदू जागृति संघ के अलावा अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >