नये मोटर अधिनियम के विरुद्ध प्रदर्शन आज

सिमडेगा : नये मोटर अधिनियम के विरुद्ध झारखंड विकास मोर्चा द्वारा विरोध-प्रदर्शन 11 सितंबर को किया जायेगा. कार्यक्रम के तहत जयप्रकाश नारायण उद्यान के निकट सभी कार्यकर्ता जमा होंगे. यहां से जुलूस निकाला जायेगा. जुलूस में शामिल कार्यकर्ता कचहरी रोड होते हुए नीचे बाजार तक जायेंगे. यहां से पुन: जयप्रकाश नारायण उद्यान पहुंचेंगे. पार्टी के […]

सिमडेगा : नये मोटर अधिनियम के विरुद्ध झारखंड विकास मोर्चा द्वारा विरोध-प्रदर्शन 11 सितंबर को किया जायेगा. कार्यक्रम के तहत जयप्रकाश नारायण उद्यान के निकट सभी कार्यकर्ता जमा होंगे.

यहां से जुलूस निकाला जायेगा. जुलूस में शामिल कार्यकर्ता कचहरी रोड होते हुए नीचे बाजार तक जायेंगे. यहां से पुन: जयप्रकाश नारायण उद्यान पहुंचेंगे. पार्टी के जिलाध्यक्ष तुलसी साहू ने कहा है कि जिन्हें भी यह लगता है कि यातायात के नियम के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है, वैसे लोग प्रदर्शन में झारखंड विकास मोर्चा का साथ दे सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >