चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो अभियान को लेकर कार्यशाला

ठेठइटांगर : प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो अभियान को लेकर गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर ठेठइटांगर पंचायत सचिवालय में आयोजित कार्यशाला में संपत्ति देवी ने अभियान के बारे जानकारी दी. कहा कि माहवारी को लेकर फैली भ्रांतियों से दूर रहें. अभियान का उद्देश्य महिलाओं व […]

ठेठइटांगर : प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो अभियान को लेकर गुरुवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर ठेठइटांगर पंचायत सचिवालय में आयोजित कार्यशाला में संपत्ति देवी ने अभियान के बारे जानकारी दी. कहा कि माहवारी को लेकर फैली भ्रांतियों से दूर रहें.

अभियान का उद्देश्य महिलाओं व किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है. उन्होंने साफ-सफाई के बारे में भी बताया. इस अवसर पर पंचायत सचिव महावीर सिंह, पंचायत समिति सदस्य ज्योति लकड़ा, उप मुखिया सुनील मांझी, मुनेश कुमार के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे. इधर, पंचायत सचिवालय केरया में पंचायत सचिव अनूप टेटे की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गयी.

इसमें जल सहिया जेरोम लुगून ने लोगों को चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो अभियान की जानकारी दी. इस अवसर पर रोजगार सेविका इंदु बड़ाइक, वार्ड सदस्य रिनगिना व सोरेन के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >