पदयात्रा कर कांग्रेस के लिए मांगा वोट

ठेठइटांगर : ठेठइटांगर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा की. इस क्रम में खूंटी संसदीय सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के लिए समर्थन मांगा. पदयात्रा की शुरुआत चुनाव कार्यालय से की गयी. पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ता मुख्य पथ, थाना रोड, बाजारटोली व भट्ठीटोली होते हुए वापस चुनाव कार्यालय पहुंचे. पदयात्रा के […]

ठेठइटांगर : ठेठइटांगर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा की. इस क्रम में खूंटी संसदीय सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा के लिए समर्थन मांगा. पदयात्रा की शुरुआत चुनाव कार्यालय से की गयी.

पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ता मुख्य पथ, थाना रोड, बाजारटोली व भट्ठीटोली होते हुए वापस चुनाव कार्यालय पहुंचे. पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ता कांग्रेस के पक्ष में नारेबाजी कर रहे थे. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष फ्रांसिस बिलुंग, मो अशफाक, मो हाशिम, ज्योति लकड़ा, मुकुट कुल्लू व सुरेंद्र लोहरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >