बाजार कॉलोनी में एक माह से पानी की किल्लत

ठेठईटांगर : प्रखंड मुख्यालय के निकट बाजार कॉलोनी के लोग पिछले एक माह से पेयजल के लिए लोगों को इधर-उधर भटकते देखा जा रहा है. एक माह से कॉलोनी में पेयजल की किल्लत है. प्रखंड मुख्यालय स्थित बजार टोली कॉलोनी में चार चापाकल लगाये गये हैं. चारों चापाकल खराब पड़ा है. लोग पानी के लिए […]

ठेठईटांगर : प्रखंड मुख्यालय के निकट बाजार कॉलोनी के लोग पिछले एक माह से पेयजल के लिए लोगों को इधर-उधर भटकते देखा जा रहा है. एक माह से कॉलोनी में पेयजल की किल्लत है. प्रखंड मुख्यालय स्थित बजार टोली कॉलोनी में चार चापाकल लगाये गये हैं. चारों चापाकल खराब पड़ा है. लोग पानी के लिए इधर-उधर सुबह से ही भटकने लगते हैं.
बाजार टोली निवासी सरिता देवी ने बताया कि कई बार वे लोग स्वयं ही चापाकलों की मरम्मत कराया लेकिन चपाकल नहीं बना. पेयजल के लिए परेशानी हो रही है. वार्ड सदस्य अमित बड़ाईक ने बताया कि मुखिया को इसकी सूचना दी गयी है. लेकिन मुखिया ने कहा कि सामान नहीं रहने के कारण चापाकल नहीं बन पा रहा है. सामान की व्यवस्था होते ही चापाकल बनवा दिया जायेगा.
बिरसा लोहरा ने कहा कि पानी नहीं मिलने के कारण नदी-तालाब जाना पड़ रहा है. बुधनी देवी ने कहा कि सरकार सब व्यवस्था दे रही है लेकिन हम लोगों को पानी नसीब नहीं हो रहा है. समस्या का समाधान तत्काल नहीं हुआ तो वे लोग उपायुक्त से मिलेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >