राजनगर में वज्रपात से युवक घायल

राजनगर के रांगामाटिया गांव में सोमवार शाम को वज्रपात की घटना हुई. आकाशीय बिजली गिरने से एक बैल की मौत हो गई, जिससे किसान को लगभग 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. घटना में एक युवक भी घायल हो गया.

राजनगर | राजनगर की पोटका पंचायत के रांगामाटिया गांव में सोमवार शाम 6 बजे हुए वज्रपात ने एक किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया. आकाशीय बिजली गिरने से एक युवकल घायल हो गया. वहीं, एक मवेशी की भी मौत हो गई.

बैल को आंगन में बांधकर लौटे तभी गिरी बिजली

जानकारी के अनुसार, रांगामाटिया गांव निवासी सोना राम तियु दिनभर खेत में काम करने के बाद अपने बैल को घर के आंगन में बांधकर लौटे थे. इसी दौरान मौसम अचानक बदल गया. तेज गर्जन के साथ बारिश शुरू हुई. कुछ ही देर में आकाशीय बिजली बैल के पास गिर गई. वज्रपात की चपेट में आने से बैल की मौत हो गई. वहीं, बैल के समीप मौजूद सोना राम तियु के 18 वर्षीय भतीजे कुना राम तियु भी इसकी चपेट में आकर घायल हो गए. कुछ देर बाद उन्हें होश आया. इसके बाद परिजनों ने उनकी देखभाल की.

किसान को 70 हजार रुपए का नुकसान

पीड़ित किसान सोना राम तियु ने बताया - मृत बैल की कीमत करीब 70 हजार रुपए थी. इसी बैल के सहारे खेती का कार्य किया जा रहा था. अभी खेतों का काम भी पूरा नहीं हुआ है. बैल की मौत से खेती प्रभावित होने की चिंता बढ़ गई है. उन्होंने प्रशासन से शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग करते हुए कहा - समय पर सहायता राशि मिलने पर नया बैल खरीदकर खेती का कार्य पूरा किया जा सकेगा. ग्रामीणों ने भी पीड़ित किसान को शीघ्र सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By भूमि शर्मा

भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >