Seraikela Kharsawan News :ग्रामीण कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा, दो दर्जन गांवों को लाभ

कुचाई प्रखंड की पांच सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास, 14.29 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क

खरसावां. खूंटपानी के पुरुनिया में आयोजित कार्यक्रम में कुचाई प्रखंड की पांच प्रमुख सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास खरसावां विधायक दशरथ गागाई ने किया. इस परियोजना पर 14.29 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से खूंटपानी प्रखंड के दो दर्जन से अधिक गांवों की बड़ी आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोड कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है. विधायक ने भरोसा दिलाया कि 12-15 साल पहले बनी जर्जर सड़कों को एक से डेढ़ साल के भीतर दुरुस्त किया जायेगा.

इन सड़कों का होगा सुदृढ़ीकरण

मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 4.18 करोड़ से बासाकुटी से बड़ालागिया होते हुए अयोध्या गांव तक (7.4 किमी), 1.80 करोड़ से पुरुनिया से संजय नदी तक (3 किमी), 3.84 करोड़ से एनएच-75 खूंटपानी से पुरुनिया गांव तक (6.5 किमी), 2.39 करोड़ से बड़ाचीरु से उनचुड़ी तक (4 किमी), 2.11 करोड़ से बादेया से केयाड़चालम तक (3.5 किमी) तक सड़क का सुदृढ़ीकरण किया जायेगा.

धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत लगा शिविर

खूंटपानी की पुरुनिया में धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत पुरुनिया में शिविर लगा सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी. विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन भी लिये गये. साथ ही लोगों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया. मौके पर बीडीओ धनंजय पाठक, सीओ फूलेश्वर साव, अर्जुन गोप, दुर्गाचरण पाड़ेया, मुक्ता बिरुली, बबलू गोडसोरा, राहुल गोप, जयसिंह पुरती, डिम्बु तियू, रायमुनी कांडेयांग, रजनी बानरा, जयसिंह बोदरा, मार्कुस लेयांगी, कोना पुरती, सुनील तियू, नरेश मेलगांडी, दिनेश हाईबुरू, दुम्बी हाईबुरू, अरूण जामुदा, ज्योति बोदरा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >