Seraikela Kharsawan News : अंडर-17 बालिका में केजीबीवी, अंडर-15 बालक वर्ग में एएमएस बने विजेता

खरसावां. प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता

खरसावां. खरसावां के अर्जुना स्डेडियम में बुधवार को प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. पहले दिन अंडर-17 बालिका वर्ग में उविविद्यालय, जोजोकुड़मा को हराकर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की टीम विजेता बनी. इसी तरह अंडर-15 बालक वर्ग में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कृष्णापुर को हराकर आदर्श मध्य विद्यालय खरसावां की टीम विजेता बनी. पुरस्कार वितरण समारोह में पहुंचे बीडीओ प्रधान माझी, बीइइओ नवल किशोर सिंह, विधायक प्रतिनिधि अनूप सिंहदेव ने सभी विजेता व उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया.

नेतृत्व, अनुशासन व आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलता है : बीडीओ

बीडीओ प्रधान माझी ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की भूमिका को रेखांकित किया. कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में नेतृत्व, अनुशासन और आत्मविश्वास को बढ़ावा देती है. उन्होंने लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत की अपील की. मौके पर पंकज कुमार महतो, राजेंद्र गोप, प्रियरंजन महतो, सुभाष चंद्र प्रधान, सरोज मिश्रा, वैद्यनाथ मालाकार, शिक्षक मुकेश षाड़ंगी, सुमन साथुवा, आलोक कुमार, संदीप पालित, सुधाकर सोरेन, प्रधान हेंब्रम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >