बिहार के रहने वाले एसआई अरुण कुमार सिंह सरायकेला-खरसावां में मृत मिले

Sub Inspector Found Dead: मूल रूप से बिहार के आरा जिले के रहने वाले सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह (58) झा्रखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में मृत पाये गये. शनिवार को उनका शव आरआईटी थाना के पास स्थित एक मैदान में मिला. अरुण कुमार सिंह रांची कोर्ट में पदस्थापित थे. कुछ काम से पिछले दिनों आरआईटी थाने पहुंचे थे और वहीं रह रहे थे.

Sub Inspector Found Dead in Seraikela-Kharsawan: सरायकेला-खरसावां जिले में एक पुलिस उप-निरीक्षक (एसआई) मृत पाये गये हैं. पुलिस ने बताया कि मृत पुलिस अधिकारी की पहचान अरुण कुमार सिंह (58) के रूप में हुई है, जो यहां आरआईटी थाने में 5 साल पहले तैनात थे. वर्तमान में वह रांची में सेवा दे रहे थे.

विभागीय काम से सरायकेला गये थे एसआई अरुण सिंह

वह शुक्रवार को विभागीय कार्य से सरायकेला-खरसावां जिले में आये थे. आरआईटी थाने के प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि उप-निरीक्षक का शव मिला है और उसके नाक तथा कान से खून बह रहा था. शनिवार तड़के थाने के बगल में स्थित जागृति मैदान में अरुण कुमार सिंह गिरे मिले. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उनके शव को पोस्टमॉटर्म के लिए भेजकर उनके परिजनों को सूचित किया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस को संदेह- नशे की हालत में गिरा एसआई

अधिकारी ने बताया, ‘प्रथम दृष्ट्या हमें संदेह है कि वह नशे की हालत में गिरा और पास में पड़े एक बड़े पत्थर से उसके सिर में घातक चोट लग गयी.’ फिलहाल रांची कोर्ट में पदस्थापित अरुण कुमार सिंह कुछ दिन पहले यहां मालखाना का चार्ज देने आये थे. वे आरआइटी थाना परिसर में ही ठहरे थे. मृतक मूल रूप से कोईलवर आरा (बिहार) के मूल निवासी थे. वे अगले साल सेवानिवृत्त होने वाले थे.

पोस्टमार्टम से मौत के कारणों का पता चलेगा – थाना प्रभारी

थाना प्रभारी संजीव कुमार ने घटनास्थल की प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि वे अनियंत्रित होकर गिर पड़े, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आयी. मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गयी. उनका ब्रेन हेमरेज हो गया होगा. शरीर में कहीं कोई खरोंच तक के निशान नहीं मिले हैं. फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी.

इसे भी पढ़ें

पुरी में जगन्नाथ मंदिर पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था रांची का पंचम महतो, पकड़ा गया

नेता और मंत्री तो बहुत आयेंगे, रामदास सोरेन जैसा बड़े दिलवाला फिर नहीं आयेगा, बोली घाटशिला की जनता

PHOTOS: झारखंड के शिक्षा मंत्री को राज्यपाल, स्पीकर, नेता विपक्ष और विधायकों ने दी श्रद्धांजलि

Ramdas Soren JMM Net Worth: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गये हैं झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >