खरसावां | मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 को लेकर राजकीय उच्च विद्यालय, खरसावां के विद्यार्थियों ने बुधवार को जागरूकता अभियान चलाया. विद्यार्थियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हैशटैग अभियान चलाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया. इसके साथ ही विद्यालय से जागरूकता रैली भी निकाली गई.
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने की अपील
रैली में विद्यार्थी हाथों में पोस्टर और तख्तियां लेकर खरसावां के विभिन्न मोहल्लों से गुजरे. लोगों से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने की अपील की. विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता से जुड़े संदेश भी दिए. अभियान में विद्यालय की प्राचार्या मंजु हेंब्रम सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी भाग लिया. उन्होंने कहा - लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक पात्र नागरिक की भागीदारी आवश्यक है. विद्यार्थियों के माध्यम से लोगों तक जागरूकता का संदेश पहुंचाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है.
