शादी के दो सप्ताह बाद जहरीले सांप के काटने से तेंतुलटांड़ के युवक की मौत

Snake Bite News: खरसावां की बिटापुर पंचायत के तेंतुलटांड गांव में जहरीले सांप के काटने से एक युवक की मौत हो गयी. परिजन आनन-फानन में पिंटू को एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल ले गये. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने एंटीवेनम इंजेक्शन लगाते हुए उसका उपचार शुरू किया. इसके बावजूद सर्पदंश से पीड़ित पिंटू उरांव की हालात में कोई सुधार नहीं हुआ.

Snake Bite News| खरसावां, शचिंद्र कुमार दाश : खरसावां की बिटापुर पंचायत के तेंतुलटांड गांव में जहरीले सांप के काटने से एक युवक की मौत हो गयी. घटना रविवार तड़के चार बजे के आस पास की बतायी जा रही है. शनिवार की रात तेंतुलटांड़ गांव के पिंटू उरांव (23) अपने कमरे में जमीन पर सोया था. इस दौरान अहले सुबह तड़के चार बजे के आसपास एक चिती सांप ने पिंटू के कान के पास डंस लिया. सांप के डंसते ही पिंटू नींद से जाग गया. उसने घरवालों को इसकी जानकारी दी.

सरायकेला सदर अस्पताल में लगा एंटीवेनम

इसके बाद परिजन आनन-फानन में पिंटू को एंबुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल ले गये. सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने एंटीवेनम इंजेक्शन लगाते हुए उसका उपचार शुरू किया. इसके बावजूद सर्पदंश से पीड़ित पिंटू उरांव की हालात में कोई सुधार नहीं हुआ.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर पहुंचने से पहले हो गयी पिंटू की मौत

परिजन उसे लेकर जमशेदपुर के एक निजी अस्पताल गये. अस्पताल पहुंचने से पहले ही पिंटू उरांव ने दम तोड़ दिया. तेंतुलटांड़ के स्व परशुराम उरांव के पूत्र पिंटू उरांव का विवाह करीब दो सप्ताह पहले ही हुआ था. सर्पदंश से पिंटू उरांव की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे गांव का माहौल भी गमगीन हो गया है.

इसे भी पढ़ें

Road Accident in Simdega: मोटरसाइकिल पेड़ से टकराई, 3 युवकों की मौत, 1 गंभीर

संताल समाज दिसोम मांझी परगना महाधिवेशन 30 मई को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में

खूंटी के पेरवाघाघ फॉल में डूबे रिम्स के 4 स्टूडेंट्स, 1 की हालत गंभीर

झारखंड के 2 सांसदों निशिकांत दुबे और विद्युत वरण महतो को संसद रत्न पुरस्कार, जमशेदपुर सांसद को लगातार तीसरी बार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >