सरायकेला के भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह को पार्टी में मिली बड़ी जिम्मेवारी, तीसरी बार प्रदेश मंत्री बने

BJP Jharkhand: सरायकेला के भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह को तीसरी बार प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिली है. 1992 से पार्टी में सक्रिय शैलेंद्र सिंह अनुभवी संगठनकर्ता माने जाते हैं. उन्होंने पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया है. नेताओं ने उन्हें बधाई दी है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

सरायकेला से शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

BJP Jharkhand: सरायकेला खरसावां जिला के वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेंद्र कुमार सिंह को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने तीसरी बार पार्टी का प्रदेश मंत्री मनोनीत किया है. मनोनयन के बाद प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेवारी दी है, उस पर खरा उतरेंगे. संगठन की मजबूती के लिए पहले ही की तरह काम करते रहेंगे. उन्होंने कहा कि पार्टी के नीति सिद्धांतों के साथ साथ केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाएंगे. पार्टी के जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान समेत अन्य नेताओं ने उन्हें नई जिम्मेवारी के लिए बधाई दी है.

1992 से पार्टी में सक्रिय हैं शैलेन्द्र सिंह

प्रदेश मंत्री शैलेंद्र कुमार सिंह ने स्नातक की पढ़ाई करने के बाद वर्ष 1992 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. इसके बाद से ही वे पार्टी में सक्रिय है. भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह को तीसरी बार बीजेपी के मंत्री बनाया गया है.

दो बार रह चुके हैं प्रदेश मंत्री

शैलेंद्र कुमार सिंह पूर्व में दो बार प्रदेश मंत्री और एक टर्म सरायकेला खरसावां जिलाध्यक्ष रह चुके हैं. वर्ष 2007 से 2010 तक बीजेपी के सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष थे. इसके बाद वर्ष 2010 से 2013 तक तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के टीम में प्रदेश मंत्री का कार्य सफलता पूर्वक किया. इसके बाद वर्ष 2013 से 2015 तक तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय के कार्यकाल में दूसरी बार प्रदेश सचिव बने थे.

इसे भी पढ़ें: बारिश की वजह से सरायकेला में होमगार्ड बहाली रद्द, अब आठ अप्रैल को होगी दौड़

1993 में पहली बार बने थे वार्ड अध्यक्ष

शैलेंद्र कुमार सिंह वर्ष 1993 आदित्यपुर वार्ड संख्या 17 का वार्ड अध्यक्ष बने थे. 2000 में तत्कालीन जिलाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव की टीम में जिला महामंत्री बने थे. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा के गुड फेथ में हैं. अच्छे संगठक और रणनीतिकार माने जाते हैं.

इसे भी पढ़ें: सात महीने से पाई-पाई को तरस रहे हजारीबाग के 447 सहायक आचार्य, नियुक्ति के बाद से नहीं मिल रहा वेतन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >