सरायकेला: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूलों में हुआ योगाभ्यास

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले सरायकेला-खरसावां के स्कूलों में योग को लेकर उत्साह दिखा. विद्यार्थियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

International Yoga Day: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के एक दिन पहले शनिवार को सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न सरकारी और निजी विद्यालयों में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान स्कूली बच्चों ने सामूहिक रूप से विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया.

शिक्षकों के निर्देशन में छात्रों ने किया योग 

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षकों के निर्देशन में योग की विभिन्न विधियों का अभ्यास किया. योग शिक्षकों ने बच्चों को नियमित योग करने के लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम है. उन्होंने कहा कि योग से शरीर स्वस्थ रहता है तथा एकाग्रता और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है. 

सरायकेला खरसावां जिले के कुचाई का उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरुवां में योगाभ्यास करते शिक्षक

बच्चों को योग अपनाने के लिए किया प्रेरित

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया. कई विद्यालयों में योग के महत्व पर विशेष चर्चा भी की गई. योगाभ्यास के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वस्थ, अनुशासित और तनावमुक्त जीवन का संदेश दिया गया. 

सरायकेला खरसावां जिले के कुचाई का उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरुवां में योगाभ्यास करते स्कूली बच्चे व शिक्षक

योग दिवस पर खुले रहेंगे स्कूल 

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर विद्यालयों में उत्साह का माहौल देखने को मिला. इधर बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर रविवार को भी सभी सरकारी विद्यालय खुले रहेंगे. बच्चे स्कूलों में सामूहिक रूप से योग करेंगे.

यह भी पढ़ें: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान: जमशेदपुर के टॉपर्स के बीच पहुंचे प्रशासनिक दिग्गज, DC ने दिया सफलता का मंत्र

यह भी पढ़ें: Bokaro: विवाहिता की मौत के बाद हंगामा, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >