शचिंद्र कुमार दाश की रिपोर्ट
Prabhat Khabar Pratibha Samman 2026: प्रभात खबर की ओर से सरायकेला के टाउन हॉल में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. प्रतिभा सम्मान समारोह का उदघाटन जिला के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह, पुलीस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज, सरायकेला नगर पंचायत मनोज कुमार चौधरी, प्रभात खबर के स्थानीय संपादक विवेक कुमार तिवारी, यूनिट हेड़ पिनाकी गुप्ता आदि ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर जैक बोर्ड, सीबीसीएसइ व आईसीएससी बोर्ड की मैट्रिक व इंटर (कला,विज्ञान व वाणिज्य संकाय) की परीक्षा में 80 फिसदी से अधिक अंकों के साथ सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने जिला के करीब 500 प्रतिभाओं को मेड़ल और प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया. इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे थे.
अतिथियों को दिया गया स्मृति चिन्ह
कार्यक्रम के दौरान जिला के उपायुक्त, एसपी समेत सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया. साथ ही शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. प्रभात खबर के संपादक विवेक तिवारी, यूनिट हेड़ पिनाकी गुप्ता, संवाददाता शचिंद्र कुमार दाश, प्रताप मिश्रा, हिमांशु गोप, धीरज कुमार आदि ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट दिया. कार्यक्रम में जिला के सभी नौ प्रखंडो से मैट्रिक व इंटर की परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थी पहुंचे थे. सभी विद्यार्थियों को मेडल पहना कर प्रमाण पत्र दे कर पुरस्कृत किया गया. स्थानीय कलाकारों ने छऊ नृत्य पेश कर सामान बांधा. कलाकार ने देवदासी नृत्य पेश किया. प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान कार्यक्रम के सभी प्रायोजकों को भी सम्मनित किया गया
अपने रूची के अनुसार पढ़ाई करें, लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करें : डीसी
मुख्य अतिथि के रुप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि प्रभात खबर के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह सम्मान विद्यार्थियों के परिश्रम को जाता है. साथ ही कहा कि कोई भी सफलता पूर्णकालिन नहीं होती. किसी न किसी स्वरुप में जीवन भर मेहनत करना होता है. उन्होंने कहा कि आगे जा कर विद्यार्थियों को लक्ष्य हासिल करने के लिये ओर अधिक मेहनत करना होगा. नीतीश कुमार सिंह ने कहा कि परिश्रम का फल हमेशा मीठा होता है. उन्होंने विद्यार्थियों को अपने रूचि के अनुसार पढ़ाई करने और लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की अपील की. साथ ही बच्चों से एक जिम्मेवारी नागरिक बन कर ओरों के लिए उदाहरण पेश करने की अपील की. डीसी ने बच्चों से आगे जा कर ओर बेहतर प्रदर्शन करने कर अपने परिवार, समाज व राज्य के नाम को ऊंचा करने की अपील की. बच्चों की सफलता पर सबसे अधिक खुशी मां-बाप को होती है. विद्यार्थियों से साकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की अपील की.
विद्यार्थी नशापान से अपने को दूर रखें, साकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें : एसपी
जिला के एसपी मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि हमेशा लगन के साथ परिश्रम करें, निश्चित रुप से परिणाम भी साकारात्मक ही रहेगा. उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से भी बच्चों को सपोर्ट करने की अपील की. उन्होंने विद्यार्थी से अपील करते हुए कहा कि खुद को नशा पान से अपने को दूर रखे. नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपना सहयोग दें. ऐसा कोई काम नहीं करें, जिससे की आगे जा कर असुविधा का सामना करना पड़े. उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए जब घर से दूर जाना होता है कि कई तरह की परेशानियां भी सामने आती है. परंतु हमेशा पॉजीटिव एनर्जी के साथ आगे बढ़ना है.
लगन के साथ कड़ी मेहनत करें, एकाग्रता, आत्मविश्वास व अनुशासन पर भी जरुरी : एसडीपीओ
विशिष्ठ अतिथि के रुप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरायकेला के अनुमंडल पदाधिकारी अनुभव भारद्वाज ने प्रभात खबर के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से प्रतिभाएं प्रोत्साहित होंगे और आगे जा कर ओर बेहतर प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं से कहा कि प्रभात खबर ने आज जो सम्मान दिया है, वह आपके मेहनत और लगन को दिया है. इसमें विद्यार्थियों के मेहनत के साथ साथ गुरु व माता-पिता का समर्पण व त्याग भी शामिल है. उन्होंने कहा कि हमेशा अपने गुरुओं का सम्मान करें.
लाइफ में कुछ शॉर्टकट नहीं होता, जीवनभर मेहनत करना होता है: मनोज चौधरी
सरायकेला नगर पंचायत के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने विद्यार्थियों से कहा कि आपने सफलता की पहली सीढ़ी पार की है. अभी ओर आगे जाना है. इसके लिए जरुरी है कि लगन के साथ कड़ी मेहनत करें. साथ ही एकाग्रता, आत्मविश्वास व अनुशासन पर भी जरुरी है. जीवन में कुछ शॉट कट नहीं होता है, किसी न किसी रूप में हमेशा मेहनत करना होता है. विद्यार्थियों से जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाइ करें. उन्होंने कहा कि प्रभात खबर का यह सम्मान आप सभी विद्यार्थियों को हमेशा अच्छा करने के लिये प्रेरित करता रहेगा. उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में समय का विशेष महत्व है. उन्होंने विद्यार्थियों समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देते हुए समय का सही उपयोग करने को कहा. प्रभात खबर द्वारा हर वर्ष प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिये सम्मानित करने का जो, बीड़ा उठाया गया है वह निश्चित रुप से काबिले तारीफ है.
यह भी पढ़ें: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान: जमशेदपुर के टॉपर्स के बीच पहुंचे प्रशासनिक दिग्गज, DC ने दिया सफलता का मंत्र
यह भी पढ़ें: Bokaro: विवाहिता की मौत के बाद हंगामा, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
