Seraikela Kharsawan News : सर! बिना ठोस कारण के म्यूटेशन को रद्द किया गया

जनता दरबार में ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए डीसी

सरायकेला. समाहरणालय कार्यालय कक्ष में डीसी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया. डीसी ने कुछ मामलों का तत्काल समाधान करते हुए अन्य मामलों के लिए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण का निर्देश दिया. जनता दरबार में एक फरियादी ने सरायकेला अंचल की खाता संख्या 58 के 12 डिसमिल भूमि के म्यूटेशन आवेदन को बिना उचित कारण निरस्त किये जाने की शिकायत की. हल्का राजस्व कर्मचारी के नकारात्मक जवाब पर डीसी से उचित निर्देश जारी करने का आग्रह किया. सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 में जामवंती डेयरी फॉर्म से श्री जगन्नाथ मंदिर तक निर्माणाधीन सड़क पर गार्डवाल निर्माण की मांग की गयी. गम्हरिया प्रखंड के बुरुडीह व कांड्रा में अबुआ आवास योजना के नाम पर पड़ोसी द्वारा जबरन भूमि कब्जे की शिकायत भी सामने आयी. इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक क्लेम को एसबीआइ सरायकेला शाखा की ओर से अस्वीकार किये जाने, सीबीएस पोर्टल पर आवश्यक स्पष्टीकरण पत्र अपलोड न करने और शाखा प्रबंधक के अमानवीय व्यवहार की भी शिकायत की गयी. थैलेसीमिया जागरुकता अभियान के लिए प्रशासनिक सहयोग की आवश्यकता जतायी गयी. साथ ही झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना तथा नीमडीह प्रखंड की आवास योजना के लाभ न मिलने की समस्या भी ग्रामीणों द्वारा उठायी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >