Seraikela Kharsawan News : शोभापुर में मुहर्रम जुलूस निकला, युवाओं ने दिखाये करबत और लाठी का अद्भुत प्रदर्शन

राजनगर प्रखंड के शोभापुर गांव में रविवार को मुहर्रम पर अंजुमन मुस्लिम कमेटी की ओर से पारंपरिक जुलूस निकाला गया

राजनगर. राजनगर प्रखंड के शोभापुर गांव में रविवार को मुहर्रम पर अंजुमन मुस्लिम कमेटी की ओर से पारंपरिक जुलूस निकाला गया.जुलूस शोभापुर इमामबाड़ा से शुरू होकर गांव के विभिन्न रास्तों से होते हुए ईदगाह मैदान तक पहुंचा. जुलूस के दौरान या अली या हुसैन के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा. युवाओं ने चौक-चौराहों पर करबत और लाठीबाजी जैसे पारंपरिक कला-प्रदर्शन किये. मौके पर छोटे-छोटे बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजुमन मुस्लिम कमेटी शोभापुर के सदर शेर मोहम्मद ,शेख नुरुल, मोहम्मद नजरुल, मोहम्मद अलीम,कलीम, अहमद अली, जाकिर हुसैन, गुल मोहम्मद, मतिउल्ला, साजिद, मोहम्मद जमील, रिजवान, मकसूद आलम, आफताब, ज़िकरुल आदि का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >