खरसावां | सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड मुख्यालय में ग्राम पंचायत विकास योजना पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हुआ. इसमें प्रखंड की 10 पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, जलसहिया, रोजगार सेवक व ग्राम पंचायत सहजकर्ताओं ने भाग लिया. मास्टर ट्रेनर पंकज कुंभकार एवं श्याम मुर्मू ने जीपीडीपी, एलएसडीजी, क्वालिटी जीपीडीपी, स्वच्छ भारत मिशन, महिला एवं बाल ग्रामसभा तथा महिला सभा सहित विभिन्न विषयों पर जानकारी दी.
ग्रामसभा की भूमिका व याेजनाओं के समन्वय की प्रक्रिया समझाई
उन्होंने बताया कि जीपीडीपी स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विकास योजनाएं तैयार करने का महत्वपूर्ण माध्यम है. प्रशिक्षण के दौरान संसाधन मानचित्रण, ग्रामसभा की भूमिका, पंचायत की आवश्यकताओं का आकलन तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं के समन्वय की प्रक्रिया समझायी गयी. कार्यक्रम में बीपीओ रेशमी लामाय, मुखिया करम सिंह मुंडा, राम सोय, अनुराधा उरांव, लुदरी हेंब्रम, मंगल सिंह मुंडा, शास्त्री सांगा, रेखामनी उरांव, सरस्वती मींज, भीमसेन गागराई, पंचायत सचिव सुरेश प्रसाद महतो, हरे कृष्ण प्रधान, बुद्धेश्वर सिंह, फुलमनी सोरेन उपस्थित थे.
