हृदय रोग और डायबिटीज में फायदेमंद है ‘खरसावां हल्दी’, केंद्र करेगा ब्रांडिंग में मदद

Kharsawan News: खरसावां में आदिवासी समाज के लोग हल्दी की खेती करते हैं. इस हल्दी में बाजार में मिलने वाली हल्दी से डबल गुण पाया जाता है. यह हल्दी हृदय रोग और डायबिटीज रोगियों के लिए काफी फायदेमंद है. अब केंद्र सरकार ने कहा है कि आदिवासियों के द्वारा उत्पादित इस जैविक हल्दी की ब्रांडिंग और मार्केटिंग में मदद करेगी. जनजातीय मामलों के मंत्रालय के अधिकारियों ने हल्दी प्रोसेसिंग यूनिट का दौरा किया और वहां की महिलाओं से भी बातचीत की.

Kharsawan News| खरसावां, शचिंद्र कुमार दाश : खरसावां जिले के रायजेमा से लेकर कुचाई के गोमियाडीह तक पहाड़ियों की तलहटी में बसे गांवों में हल्दी की परंपरागत और जैविक खेती बड़े पैमाने पर की जाती है. यहां के आदिवासी समुदाय के लोग बिना रासायनिक खाद के प्राकृतिक तरीके से हल्दी का उत्पादन करते हैं. यहां लगभग 4 किलो हल्दी की गांठ से एक किलो हल्दी पाउडर तैयार होता है. बाजार में हल्दी पाउडर की कीमत 250 से 300 रुपए प्रति किलो है.

आदिवासी महिलाओं को सशक्त करेगी खरसावां हल्दी

खरसावां के रायजेमा क्षेत्र की हल्दी की गुणवत्ता सरकारी फूड लैब में जांच करायी गयी, जिसमें यह सामान्य हल्दी से अधिक गुणकारी पायी गयी. आमतौर पर हल्दी में 2 से 3 प्रतिशत करक्यूमिन की मात्रा होती है, लेकिन रायजेमा की जैविक हल्दी में यह 6 से 7 प्रतिशत पायी गयी, जो इसे विशेष बनाती है. करक्यूमिन एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सिडेंट है, जो दर्द से राहत देने में मददगार है. हृदय रोगों से सुरक्षा प्रदान करता है और मधुमेह के उपचार में भी सहायक है. खरसावां की यह पहल क्षेत्रीय किसानों और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है.

  • खरसावां की जैविक हल्दी में डबल करक्यूमिन
  • केंद्रीय अधिकारियों ने हल्दी प्रोसेसिंग यूनिट का लिया जायजा
  • खरसावां हल्दी के मार्केटिंग व ब्रांडिंग में सहयोग करेगी केंद्र सरकार

जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने किया दौरा

भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव बृजनंदन प्रसाद ने जिले के अधिकारियों के साथ खरसावां के खेलारीसाही स्थित हल्दी प्रोसेसिंग यूनिट का जायजा लिया. इस दौरान हल्दी प्रोसेसिंग यूनिट की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी भी ली. प्रसाद ने हल्दी की प्रोसेसिंग, ग्रेडिंग, पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग की प्रक्रियाओं को देखा और लाभार्थियों के अनुभव जाने. उत्पादों की गुणवत्ता की जानकारी ली.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हल्दी को उचित बाजार दिलाने का निर्देश

संयुक्त सचिव बृजनंदन प्रसाद ने कहा कि स्थानीय क्षेत्र में उत्पादित हल्दी की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं है. आवश्यकता केवल उन्हें उचित बाजार, ब्रांडिंग और प्रचार से जोड़ने की है. उन्होंने आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार इस दिशा में पूर्ण सहयोग करेगी, ताकि स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार मिले और किसानों को उचित मूल्य प्राप्त हो.

बेहतर मार्केटिंग, प्रभावी मार्केट लिंकेज का निर्देश

संयुक्त सचिव बृजनंदन प्रसाद ने ऑर्गेनिक हल्दी की सराहना करते हुए इसके ब्रांड वैल्यू को और बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया. अधिकारियों को निर्देश दिया कि उत्पादों की बेहतर मार्केटिंग एवं प्रभावी मार्केट लिंकेज सुनिश्चित करें, ताकि उत्पादकों को उचित मूल्य प्राप्त हो सके एवं उनकी आमदनी में वृद्धि हो. इसके लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, राज्यस्तरीय मेले तथा जनजातीय कार्य मंत्रालय की योजनाओं के माध्यम से सहयोग प्राप्त कर स्थायी विपणन व्यवस्था विकसित करने पर जोर दिया गया.

इसे भी पढ़ें : IED Blast: सारंडा जंगल में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF का एक एएसआई शहीद

निरीक्षण के दौरान ये रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक आईटीडीए सह डीडीसी आशीष अग्रवाल, ट्राइफेड के क्षेत्रीय निदेशक शैलेंद्र कुमार, जनजातीय कार्य मंत्रालय की कंसल्टेंट सूची स्मिता, बीडीओ प्रधान माझी, सीओ कप्तान सिंकु व अन्य अधिकारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें

AK Roy Birth Anniversary: कॉमरेड एके राय के बारे में ये 10 बातें आप नहीं जानते होंगे

Monsoon Tracker: बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात, जानें कब झारखंड पहुंचेगा मानसून, IMD ने दिया अपडेट

Kal Ka Mausam: आंधी के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट, जानें कल झारखंड का मौसम कैसा रहेगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >