Illegal Sand Mining: खरसावां में बालू की अवैध ढुलाई पर पुलिस का शिकंजा, दो हाइवा जब्त

Illegal Sand Transport: खरसावां में अवैध बालू ढुलाई के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो हाइवा जब्त किए. आमदा ओपी पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर यह सफलता मिली. क्षेत्र में लंबे समय से जारी अवैध बालू कारोबार पर सख्ती बढ़ाने की मांग उठ रही है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे देखें.

खरसावां से अजय महतो की रिपोर्ट

Illegal Sand Transport: झारखंड के खरसावां थाना क्षेत्र में बालू के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. आमदा ओपी पुलिस ने शुक्रवार सुबह छापेमारी करते हुए अवैध बालू से लदे दो हाइवा वाहनों को जब्त कर लिया. इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है.

गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई

पुलिस को लगातार शिकायत मिल रही थी कि इलाके में दूसरे जिलों और आसपास के प्रखंडों में भारी वाहनों के जरिए बालू की अवैध ढुलाई की जा रही है. इसी सिलसिले में आमदा ओपी पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो हाइवा वाहन अवैध रूप से बालू लेकर बड़ाबाम्बो की ओर जा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को रोककर जांच की.

दो हाइवा वाहन जब्त, आगे की कार्रवाई जारी

जांच के दौरान दोनों वाहनों में अवैध रूप से बालू लदा पाया गया. इसके बाद पुलिस ने दोनों हाइवा को जब्त कर आमदा ओपी परिसर में खड़ा कर दिया. आमदा ओपी प्रभारी राम रेखा पासवान ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस अवैध कारोबार के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं.

लंबे समय से जारी है अवैध कारोबार

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध बालू की ढुलाई लंबे समय से जारी है. खासकर रात के समय कई भारी वाहन बालू लेकर गुजरते हैं, जिससे न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान होता है, बल्कि सड़कें भी तेजी से खराब हो रही हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से लगातार कार्रवाई की मांग की है.

ग्रामीणों ने की सख्ती बढ़ाने की मांग

ग्रामीणों का मानना है कि यदि प्रशासन नियमित रूप से अभियान चलाए और सख्ती बरते, तो इस अवैध कारोबार पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है. लोगों ने यह भी कहा कि अवैध बालू माफिया के खिलाफ ठोस कदम उठाने की जरूरत है, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत हो सके.

इसे भी पढ़ें: पीएम जन-मन योजना से झारखंड के पहाड़िया गांवों को जोड़ेगी 40 सड़कें, बनेंगे 18 पुल

कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में दहशत का माहौल है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पुलिस इस तरह की कार्रवाई और तेज कर सकती है. प्रशासन का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

इसे भी पढ़ें: गढ़वा के रमकंडा में रामनवमी जुलूस के दौरान फिर बढ़ा तनाव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >