खरसावां गोलीकांड के शहीदों की पहचान के लिए बनेगी उच्चस्तरीय न्यायिक जांच समिति, विधानसभा में बोले मंत्री योगेंद्र प्रसाद

Kharsawan Golikand News: झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने खरसावां के विधायक दशरथ गागराई के एक सवाल के जवाब में कहा कि खरसावां गोलीकांड के शहीदों की पहचान के लिए उच्चस्तरीय न्यायिक जांच समिति का गठन किया जायेगा. खरसावां में 1 जनवरी 1948 को गोलीकांड हुआ था. इसमें बड़ी संख्या में लोग मारे गये थे. देश की आजादी के बाद हुए पहले गोलीकांड का कोई सरकारी दस्तावेज उपलब्ध नहीं है.

Kharsawan Golikand News| रांची/खरसावां, शचिंद्र कुमार दाश : भारत को स्वतंत्रता मिलने के बाद 1 जनवरी 1948 को हुए खरसावां गोलीकांड में शहीद लोगों की पहचान के लिए झारखंड सरकार उच्चस्तरीय न्यायिक जांच समिति (आयोग) का गठन करेगी. बुधवार को विधानसभा के शीतकालीन सत्र में खरसावां के विधायक दशरथ गागराई के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने यह बात कही.

योगेंद्र प्रसाद बोले- खरसावां गोलीकांड आदिवासी संघर्ष और शहादत का प्रतीक

गृह विभाग से जुड़े सवाल का जबाव देते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि खरसावां गोलीकांड आदिवासी संघर्ष और शहादत का प्रतीक है. उन्होंने बताया कि शहीद हुए लोगों की पहचान के लिए 9 जनवरी 2015 को एक समिति का गठन किया गया था. समिति ने स्वीकार किया है कि मामले में व्यापक जांच-पड़ताल की आवश्यकता है. जब तक जांच-पड़ताल नहीं होगी, तब तक वस्तुस्थिति का आकलन नहीं हो सकेगा कि कितने लोग शहीद हुए? कहां-कहां से लोग आये थे?

खरसावां गोलीकांड के शहीदों की याद में बनी शहीद बेदी. फोटो : प्रभात खबर

Kharsawan Golikand: बंगाल, ओडिशा और खरसावां में हुई थी जांच

समिति के लोगों ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर भी जांच की थी. इसमें 2 लोगों का ही पता चल सका. समिति ने स्वीकार किया है कि एक जनवरी 1948 को खरसावां में लाखों की संख्या में भीड़ जुटी थी. यह स्वतंत्र भारत में जलियावाला बाग जैसी पहली घटना थी. खरसावां गोली कांड के शहीदों की पहचान के लिए सरकार शीघ्र न्यायिक समिति का गठन करेगी. समिति पता लगायेगी कि उस दिन कितने लोग शहीद हुए थे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खरसावां गोली कांड का सरकारी दस्तावेज में उल्लेख नहीं – गागराई

विधायक दशरथ गागराई ने सदन में कहा कि जलियावाला बाग की घटना सरकारी दस्तावेज में दर्ज है, लेकिन खरसावां गोली कांड का कोई सरकारी रिकॉर्ड नहीं है. उन्होंने कहा कि 1 जनवरी को देश भर के लोग नये साल का उत्सव मनाते हैं. खरसावां एकमात्र ऐसी जगह हैं, जहां लोग 1 जनवरी को शहीद दिवस मनाते हैं. राज्य गठन को 25 वर्ष पूरे हो गये, लेकिन शहीदों की पहचान नहीं हो पायी.

विधायक ने की है राज्य स्तर पर न्यायिक आयोग के गठन की मांग

खरसावां के विधायक ने झारखंड सरकार से मांग की है कि राज्य स्तर पर एक न्यायिक जांच आयोग का गठन किया जाये, ताकि शहीदों की पहचान की जा सके. विधायक दशरथ गागराई ने उम्मीद जतायी कि सरकार अगले बजट सत्र तक न्यायिक जांच आयोग का गठन करेगी.

इसे भी पढ़ें

झारखंड के जालियांवाला बाग हत्याकांड की कहानी! पुलिस और आदिवासियों के बीच हुआ था विवाद, मौत की संख्या स्पष्ट नहीं

खरसावां गोलीकांड की बरसी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से होगी निगरानी

सीएम हेमंत सोरेन बोले, गुआ गोलीकांड की तरह खरसावां गोलीकांड के शहीदों और आंदोलनकारियों को भी मिलेगा सम्मान

खरसावां गोलीकांड में सैकड़ों बेगुनाह लोगों की चली गयी थी जान, जानें क्या है इसके पीछे का इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >