खरसावां. सरायकेला स्थित महिला महाविद्यालय में पिछले एक माह से चल रहे ””””युवा महोत्सव”””” का मंगलवार को उत्साहपूर्ण और भव्य समापन हुआ. इस समारोह में कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. रंजीत कुमार कर्ण, डॉ. आरएस दयाल और कॉलेज की प्राचार्या डॉ. स्पार्कलीन देई ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि कुलसचिव डॉ. रंजीत कुमार कर्ण ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक छात्रा के भीतर एक विशेष प्रतिभा होती है. उन्होंने कहा कि अपनी प्रतिभा को पहचानें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें. वहीं, डॉ. आरएस दयाल ने छात्राओं को जीवन में एक निश्चित लक्ष्य बनाकर मेहनत करने की सलाह दी.
इनोवेशन सेल को मिली 3 स्टार रेटिंग : प्राचार्या
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. स्पार्कलीन देई ने बताया कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा कॉलेज के इनोवेशन सेल को 3 स्टार रेटिंग प्राप्त हुई है. महाविद्यालय में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए इडी-सेल की स्थापना की गयी है. खेल और शोध की दिशा में कॉलेज निरंतर प्रयास कर रहा है.
विजेता प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत :
युवा महोत्सव के दौरान महीने भर चली विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. ग्रुप डांस में लक्ष्मी एंड ग्रुप ने प्रथम और संगीता सरदार एंड ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया. इसके अतिरिक्त, नंदी फाउंडेशन के स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम की टॉपर प्रतिमा पड़िहारी, सुषमा परिहारी और सोमवारी मुंडा को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया. शुरुआत छात्राओं ने स्वागत गीत पेश किया. पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों को पौधा भेंटकर सम्मानित किया गया.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.