Seraikela Kharsawan News : विस्थापितों के हक के लिए उतरीं सांसद जोबा माझी

महुलडीह माइंस के विस्थापितों को लेकर जीएम से वार्ता की

राजनगर. राजनगर प्रखंड के कुमारी और महुलडीह माइंस के विस्थापितों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को सांसद जोबा माझी ने यूसिल तुरामडीह के जीएम एस मन्ना के साथ अहम वार्ता की. इस दौरान सांसद ने प्रबंधन को स्पष्ट चेतावनी दी कि विस्थापितों की जायज मांगों को नजरअंदाज न किया जाये. सांसद जोबा माझी ने अधिकारियों से कहा कि विस्थापित परिवार लंबे समय से अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढ रहे हैं. जो मांगें तत्काल पूरी की जा सकती हैं, उन्हें बिना देरी के लागू करें. जटिल समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए समाधान की दिशा में ठोस पहल करें. इस महत्वपूर्ण वार्ता में समाजसेवी कालीपद सोरेन, ग्राम प्रधान नरसिंह मुर्मू, परमेश्वर टुडू, सागर मोदी, राज मुर्मू, राजेश टुडू, टारजन टुडू, सुधीर टुडू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और विस्थापित परिवार के सदस्य उपस्थित थे.

इन मांगों पर बनी सहमति

कर्मचारियों और विस्थापितों के बच्चों का केंद्रीय विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित किया जायेगा. माइंस परिसर में कैंटीन का संचालन शुरू होगा. साथ ही स्थानीय को रोजगार और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े अन्य बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >