सरायकेला. सरायकेला-खरसावां जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन ने मंगलवार को नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएसएमसीएच) परिसर में संचालित तीन कैंटीनों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान खाद्य लाइसेंस और स्वच्छता मानकों की जांच में कई गंभीर खामियां मिलीं.
जांच में अमित कैंटीन के पास वैध फूड लाइसेंस नहीं पाया गया. इस पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने संचालक को नोटिस जारी किया. लाइसेंस प्राप्त होने तक कैंटीन को तत्काल बंद रखने का निर्देश दिया. वहीं, जायसवाल हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड से संचालित कैंटीन के पास भी लाइसेंस नहीं मिला, हालांकि संचालक ने आवेदन किये जाने की बात बतायी. केवल माई कैफे का फूड लाइसेंस पाया गया.Seraikela Kharsawan News : बिना लाइसेंस के कैंटीन बंद करने का आदेश
सरायकेला एनएसएमसीएच में छापा. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

Seraikela Kharsawan News : बिना लाइसेंस के कैंटीन बंद करने का आदेश