खरसावां में गुरु पूर्णिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुजनों को किया सम्मानित

खरसावां में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय गुरुजनों को अंगवस्त्र और गीता भेंट कर सम्मानित किया। जानिए पूरी खबर।

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर खरसावां भाजपा पूर्वी भाग कमेटी की ओर से सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने गुरुजनों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश महतो के नेतृत्व में प्लस टू उच्च विद्यालय के पूर्व शिक्षक सह छऊ गुरु एवं ओड़िया भाषा नाटक के निदेशक कामाख्या प्रसाद षाड़गी, शिक्षक नवकुमार मंडल को अंगवस्त्र देकर एवं गीता का पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया.

इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने मां आकर्षिणी की दरबार में पहुंचकर दीप प्रज्वलित कर क्षेत्र की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया है. गुरु ही व्यक्ति को सही मार्ग दिखाने के साथ-साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं. गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करने का अवसर है. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने गुरुजनों के मार्गदर्शन और उनके योगदान को याद किया. मौके पर होपना सोरेन, प्रभाकर मंडल, विष्कंठ प्रधान, दुर्योधन प्रमाणिक, हेमंत कुमार मंडल, प्रदीप प्रधान, दीपक मंडल, जगदीश मंडल समेत भाजपा कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >