खरसावां के जोजोकुड़मा गांव में चैत्र पर्व पर भव्य छऊ नृत्य कार्यक्रम

Saraikela Kharsawan News: खरसावां के जोजोकुड़मा गांव में चैत्र पर्व पर छऊ नृत्य कला मंदिर की ओर से भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. कलाकारों ने पारंपरिक छऊ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

खरसावां से शचींद्र कुमार दाश की रिपोर्ट 

Saraikela Kharsawan News: झारखंड के खरसावां प्रखंड के तेलाईडीह पंचायत अंतर्गत जोजोकुड़मा गांव में चैत्र पर्व के अवसर पर छऊ नृत्य कला मंदिर की ओर से भव्य छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में पारंपरिक कला और संस्कृति की शानदार झलक देखने को मिली. 

उद्घाटन और शुरुआत

इस भव्य कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप ने फीता काटकर किया. छऊ नृत्य की शुरुआत गणेश वंदना से की गई, जिससे पूरे माहौल में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण बन गया.

पारंपरिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

इसके बाद कलाकारों ने महिरावण वध, हनुमान मकरध्वज मिलन, जय मां मंगला, शिव भक्त परशुराम, कलिया दमन, कश्मीर कली, रास लीला, माखन चोरी और रक्षा बंधन जैसे विभिन्न प्रसंगों पर आधारित छऊ नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी. 

छऊ मंडली की प्रस्तुति

गांव के कलाकारों और सहयोगी दल छऊ मंडली पिताकलांग द्वारा दी गई प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और लोगों ने खूब सराहना की. 

मौके पर मौजूद लोग

इस अवसर पर सुकरा महतो, पंकज महतो, सुशील गागराई, बोस सिंह गागराई, मुरारी महतो, लक्ष्मण महतो, निकेश सिंहदेव, विश्वामित्र माहली, नरेश गागराई, अजय माहली, लखिन्द्र माहली, रविंद्र महतो, झंडा राम सरदार समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. 

यह भी पढ़ें: गुमला में ‘ब्लैक मंडे’: 2 घंटे के भीतर तीन सड़क हादसों में चार की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

यह भी पढ़ें: झारखंड 11वीं बोर्ड में 99.12% छात्र सफल, छात्राओं ने फिर मारी बाजी, गुमला और गिरिडीह जिला रहा टॉपर

यह भी पढ़ें: रामगढ़ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: राहुल दुबे गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार, बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी योजना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >