Seraikela Kharsawan News : कांड्रा और नारायणबेड़ा की टीम जीती

सरायकेला-खरसावां जिला फुटबॉल लीग-2025

खरसावां. सरायकेला-खरसावां जिला फुटबॉल लीग-2025 के तहत खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में गुरुवार को दो मैच खेले गये. पहले मैच में सरना तुरुप कांड्रा ने आरएन स्पोर्टिंग जुगीडीह को 3-0 से पराजित कर विजय अभियान की शुरुआत की. मैच का पहला गोल फागु हांसदा ने पहले हाफ में किया. दूसरे हाफ में राहुल हेंब्रम और रतन हांसदा ने गोल दागकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की. दूसरे मैच में डीकेएमसी नारायणबेड़ा ने एसएससी भूरसा, राजनगर की टीम को 2 -1 से पराजित कर बड़ा उलटफेर किया. नारायणबेड़ा के सत्या ने फर्स्ट हाफ में एक गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलायी. दूसरे हाफ में भी गोल दागा. राजनगर की ओर से रोइबु हांसदा ने गोल दागकर बढ़त को कम किया. इस दौरान राजनगर के खिलाडियों ने कई अच्छे मूव बनाये, पर गोल में तब्दील नहीं कर सके. पहले मैच में रेफरी की भूमिका अनुराग सोय, विकास कुमार, विशाल गोप व तपन नायक, जबकि दूसरे मैच में संतोष महतो, समीर महतो, एनके सिंहदेव ने निभायी.

आज के मैच :

पहला मैच :

एसएमसी प्रधानगोडा बनाम ग्रीन एरिया दलभंगा, समय 2.00 बजे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >