Jharkhand News: सरायकेला में युवक ने ट्रेन आगे कूदकर दे दी जान, प्रेम प्रसंग का जताया जा रहा है अंदेशा

Jharkhand News: सरायकेला में एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. अशंका जतायी जा रही है प्रेम प्रसंग की वजह से उन्होंने यह कदम उठाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सरायकेला, प्रताप मिश्रा /धीरज सिंह: सरायकेला थाना अंतर्गत डोंडा गांव निवासी प्रवीण महतो (27) ने बिरबांस रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी. घटना बुधवार सुबह की है. मामले की सूचना मिलते ही सरायकेला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. हालांकि युवक ने किस वजह से ये कदम उठाया इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन अंदेशा जताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग की वजह से उन्होंने खुदकुशी की.

मंगलवार की सुबह ही निकला था घर से

घटना के बारे में जानकारी देते हुए सरायकेला थाना प्रभारी सतीश बर्नवाल ने बताया कि मृतक किसी कंपनी में काम करता था. वह मंगलवार की दोपहर 1 बजे अपने घर से ड्यूटी जाने की बात कहकर निकला था. लेकिन घर वापस नहीं लौटा. बुधवार की सुबह बिरबांस रेलवे स्टेशन पहुंचा और लोको पायलट द्वारा दिये गये ट्रेस पास के आधार पर स्टेशन के बाहर अपनी बाईक खड़ी की. इसके बाद चलती ट्रेन आगे कूदकर अपनी जान दे दी. मौके पर ही उनकी मौत हो गयी.

सरायकेला की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने दर्ज की यूडी केस

थाना प्रभारी का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. फिलहाल घटना के कारणों का पता नही चल पाया है, प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का लगता है. थाना में यूडी केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

Also Read: राज्यपाल ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए झारखंड से चयनित युवाओं से किया संवाद, ऐसे बढ़ाया हौसला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >