Seraikela Kharsawan News : आधुनिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय: डीसी

डीसी ने गंजिया बराज का औचक निरीक्षण, पर्यटन की संभावनाओं को तलाशा

सरायकेला. गम्हरिया प्रखंड के गंजिया बराज का डीसी नितिश कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में गंजिया बराज से संचालित सिंचाई परियोजना की प्रगति की जानकारी ली. परियोजना के सिंचाई के लिए पानी से वंचित ग्रामीण क्षेत्र में डीप एरिगेशन प्रणाली से जोड़ते हुए सिंचाई सुविधा से जोड़ने का निर्देश दिया. डीसी ने गंजिया बराज क्षेत्र को संभावित पर्यटन स्थल के रूप में चिह्नित करते हुए गम्हरिया बीडीओ को संशोधित प्रस्ताव जिला मुख्यालय को भेजने को कहा. डीसी ने किसानों से संवाद करते हुए उन्हें पारंपरिक फसलों धान व गेहूं के अतिरिक्त फल, फूल एवं सब्जियों की खेती करने को प्रेरित किया. कहा कि आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाते हुए जल संसाधनों का सतत एवं समुचित उपयोग कर कृषि उत्पादकता एवं कृषकों की आय में वृद्धि की जा सकती है. उपायुक्त ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी उपज का उचित बाजार एवं लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने की दिशा में जिला प्रशासन ठोस पहल करेगा. भंडारण की सुविधा सुदृढ़ करने के लिए कोल्ड स्टोरेज निर्माण की भी योजना पर कार्य किया जायेगा. निरीक्षण में बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी, सहायक अभियंता खरकई डिवीजन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >