झारखंड : गम्हरिया में प्रचार करने पहुंचीं गीता कोड़ा, भाजपा-झामुमो कार्यकर्ताओं में झड़प, हरवे-हथियार से लैस थे कुछ लोग

लोकसभा चुनाव से पहले गम्हरिया में भाजपा-झामुमो कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई. गीता कोड़ा के प्रचार के दौरान धक्का-मुक्की भी हुई. पुलिस मौके पर पहुंच गई है.

झारखंड में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ही सरायकेला-खरसावां जिले में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने लगी है. जिले में गम्हरिया के मोहनपुर में प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ताओं के बीच रविवार (14 अप्रैल) को झड़प हो गई. भीड़ में मौजूद कुछ लोग हरवे-हथियार से लैस दिख रहे हैं.

गम्हरिया में गीता कोड़ा पहुंचीं थीं चुनाव प्रचार करने

भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा गम्हरिया प्रखंड का दौरा करने के लिए रविवार (14 अप्रैल) को रापचा पंचायत के मोहनपुर पहुंचीं थीं. इसी दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प हो गयी. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच राज्य सरकार व केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी हुई. बताया जा रहा है कि हरवे-हथियार से लैस झामुमो समर्थकों ने गीता कोड़ा का विरोध शुरू कर दिया. भाजपा समर्थकों ने भी उनका प्रतिकार किया.

झामुमो-भाजपा कार्यकर्ताओं में हुई धक्का-मुक्की

बताया जा रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. कहा जा रहा है कि वहां के लोगों का कहना है कि हमने गीता कोड़ा को वोट देकर जिताया, लेकिन 5 साल में एक बार भी उन्होंने क्षेत्र का भ्रमण नहीं किया. उल्टे भाजपा में शामिल होकर मतदाताओं का अपमान किया.

पुलिस-प्रशासन ने गीता कोड़ा को सुरक्षित बाहर निकाला

समाचार मिलने के बाद पुलिस की टीम और प्रशासनिक अधिकारी गांव में पहुंचे. उन्होंने गांव के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और सांसद गीता कोड़ा को भीड़ के बीच से सुरक्षित निकाला. बता दें कि 13 मई को सिंहभूम (एसटी) लोकसभा सीट पर आम चुनाव के लिए वोट होना है. गम्हरिया इसी लोकसभा सीट के अंतर्गत आता है. सरायकेला-खरसावां जिला मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का गृह जिला है. गीता कोड़ा ने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीता था. हाल ही में गीता ने भाजपा का दामन थाम लिया. पार्टी ने सिंहभूम लोकसभा सीट से उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है.

Also Read : सिंहभूम में 35 साल से कोई भी लगातार दूसरी बार नहीं बना सांसद

Also Read : VIDEO: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को झटका, गीता कोड़ा ने भाजपा में शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >