शचिंद्र कुमार दाश
Saraikela: महिला कॉलेज में पिछले एक माह से चल रहे युवा महोत्सव का मंगलवार को रंगारंग समापन हुआ. कोल्हान विश्वविद्यालय (चाईबासा) के कुलसचिव डॉ रंजीत कुमार कर्ण, डॉ आरएस दयाल व कॉलेज की प्राचार्य डॉ स्पार्कलीन देई ने दीप जलाकर समारोह की शुरुआत की. मौके पर कुलसचिव डॉ रंजीत कुमार कर्ण ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यहां बैठी हर छात्रा में कोई न कोई अनूठी प्रतिभा छिपी है. इसे पहचाने के साथ-साथ आत्मविश्वास जगाकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि देश की प्राचीन सभ्यता व संस्कार का अनुशरण करने के साथ-साथ नवाचार को अपनाकर वर्तमान की हर समस्या को हल निकालने का प्रयास करना चाहिए. हमारा भारत फिर से विश्व गुरु बन सकता है, जब यहां के हरेक युवा अपनी भागीदारी देश के विकास में लगाएंगे. उन्होंने छात्राओं से अपने प्रतिभा को देश, समाज के विकास में लगाने को कहा. साथ ही महाविद्यालय के विकास के लिए हर संभव मदद देने का अश्वासन दिया. डॉ आरएस दयाल ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ें, सफलता निश्चित रूप से मिलेगी.
एमआईसी से इनोवेशन सेल को मिला है 3 स्टार रेटिंग : प्राचार्य
महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ स्पार्कलीन देई ने अपने स्वागत भाषण में महाविद्यालय की उपलब्धियों को विस्तार से बताया. महाविद्यालय द्वारा शोध और इनोवेशन की दिशा में किये जा रहे कार्य पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए इडी-सेल (ED -CELL) की स्थापना की गई है. भारत सरकार के एमआईसी द्वारा महाविद्यालय के इनोवेशन सेल को 3 स्टार रेटिंग प्राप्त हुआ. यह अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है. महाविद्यालय द्वारा खेल को बढ़ावा देने के लिए कार्य प्रयास किए जा रहे है. यहां की छात्राओं में प्रतिभा की कमी नहीं है. कॉलेज स्तर से प्रतिभाओं को निखारने का कार्य किया जा रहा है.
अतिथियों को पौधा भेंट कर किया गया सम्मानित
मौके पर महाविद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया. साथ ही अतिथियों को पौधा दे कर स्वागत किया गया. मंच का संचालन इतिहास विभाग के शिक्षक डॉ चंद्रशेखर रॉय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन वाणिज्य विभाग के शिक्षक मनोज महतो ने की. इस अवसर पर महाविद्यालय के भूगोल विभाग की शिक्षिका प्रेमा नूतन गाड़ी, हिंदी विभाग के शिक्षिका डॉ श्वेत लता समेत महाविद्यालय की सभी छात्राएं तथा शिक्षकेतर कर्मचरियों उपस्थित थे.
प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
युवा महोत्सव पर कॉलेज में विभिन्न गतिविधि और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. सफल प्रतिभागियों को मेडल के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. मेहंदी प्रतियोगिता में स्वीटी प्रधान, सुमन कुमारी गुप्ता और सरिया, पेंटिग में सुमन कुमारी गुप्ता, शशी रानी पूरती व बसंती हेंब्रम, गायन प्रतियोगिता में बसंती हेंब्रम, लक्ष्मी सोय व शिला चाकी, भाषण प्रतियोगिता में ज्योति दारोगा, बसंती हेंब्रम व सोमवारी मुंडा, सोलो डांस में दिव्या गोप, साबित दिग्गी व वैष्णवी तिवारी, रंगोली में मनीषा कर्मकार, कंचन कुमारी प्रधान व भारती नायक, कल्चरल रैम्प प्रतियोगिता में बसंती हेंब्रम, आशा पड़िहारी व नंदनी रावत को क्रमशा: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया. ग्रुप डांस प्रतियोगीता में प्रथम स्थान लक्ष्मी एंड ग्रुप तथा द्वितिय संगीता सरदार एंड ग्रुप रही. इस अवसर पर नंदी फाउंडेशन के द्वारा महाविद्यालय में साप्ताहिक स्कील डेवलपमेंट प्रोग्राम में तीन टॉपरों प्रतिमा पड़िहारी, सुषमा पड़िहारी व सोमवारी मुंडा को सम्मानित किया गया.
ये भी पढ़ें…
सोलर पंप योजना से झारखंड के 48,000 किसानों की बढ़ी आमदनी, खेती की लागत घटी
टाटा स्टील में इंजीनियर ट्रेनी की निकली बहाली, 9 मार्च तक आवेदन होंगे जमा
