Seraikela Kharsawan News : शिक्षा से ही आयेगा समाज में बदलाव

राजनगर. विधिक जागरुकता सह सशक्तीकरण शिविर में 3.20 करोड़ की परिसंपत्तियां बंटीं, बोले न्यायाधीश

राजनगर. राजनगर प्रखंड कार्यालय सभागार में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विधिक जागरुकता सह सशक्तीकरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में बतौर मुख्य अतिथि ब्रज किशोर पांडे ( जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश द्वितीय सरायकेला) मौजूद थे. शिविर में ब्रज किशोर पांडे ने 219 लाभुकों में 3 करोड़ 20 लाख 8 हजार 586 रुपये की परिसम्पतियां बांटीं. इसमें ग्रामीण विकास विभाग ( पलाश) से कैश क्रेडिट लिंकेज राशि में 36 स्वयं सहायता समूहों के बीच एक करोड़ 08 लाख रुपए, ग्रामीण विकास विभाग ( आवास) से 150 लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास के लिए एक करोड़ 80 लाख रुपए, ग्रामीण विकास विभाग ( मनरेगा) से पशु शेड एवं बागवानी में 13 लाभुकों के बीच 27 लाख 52 हजार 586 रुपए, सामाजिक सुरक्षा सर्वजन पेंशन में 10 लाभुकों के बीच 10 हजार रुपए, कृषि विभाग से 10 लाभुकों को 4 लाख 46 हजार रुपए का चेक वितरण किया गया. समाज कल्याण विभाग की ओर से तीन लाभुकों के बीच ब्लाइंड स्टिक, श्रवण यंत्र का वितरण किया गया.

ओझा-गुनी और नशे की गिरफ्त में समाज, इससे बचें :

ब्रज किशोर पांडे ने समाज में व्याप्त अंधविश्वास, अशिक्षा और नशाखोरी जैसी समस्याओं पर चिंता जतायी. उन्होंने कहा कि आज भी अशिक्षा के कारण लोग बीमार होने पर ओझा-गुनी के पास जाते हैं. वे खासकर विधवा या गरीब महिलाओं को डायन बता देते हैं, जिसके कारण रास्ते से हटाने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाने लगते हैं. उन्होंने अफीम, गांजा जैसी मादक द्रव्यों के बढ़ते चलन को भी सामाजिक विष बताया. कहा कि शिक्षा से समाज में व्याप्त डायन प्रथा, नशापान जैसी कुरीतियों को समाप्त किया जा सकता है. इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मलय कुमार, अंचलाधिकारी हरीश चन्द्र मुंडा, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनोज कुमार तियू, नरेश प्रमाणिक, थाना प्रभारी चंचल कुमार,पीएलवी भक्तू मार्डी समेत अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >