खरसावां | खरसावां के आमदा में भाजपा के खरसावां पश्चिम मंडल की बैठक बुधवार को हुई. मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रधान की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें संगठन को सशक्त बनाने व संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई. इसमें मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दूसरे चरण की तैयारी, बीएलए-2 प्रशिक्षण व कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई.
हर घर तिरंगा को अभियान को सफल बनाने की अपील
इसके अलावा संत रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारी और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, प्रधान माटीसोय, प्रशांत महतो, विजय महतो, प्रदीप प्रधान, सुशील महतो, पंकज पति, विषकंठ प्रधान सहित मंडल के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.
