Seraikela Kharsawan News : कलाकारों ने छऊ गुरुओं का पूजन कर आशीर्वाद लिया

राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र सरायकेला में गुरु पूर्णिमा पर गुरु सम्मान सह वंदन कार्यक्रम

सरायकेला. राजकीय छऊ नृत्य कलाकेंद्र सरायकेला में गुरु पूर्णिमा पर गुरु सम्मान सह वंदन कार्यक्रम किया गया. सरायकेला छऊ आर्टिस्ट एसोसिएशन के कलाकारों ने पूज्य छऊ गुरुजनों व शिक्षाविदों का पूजन कर आशीर्वाद लिया. उनके प्रति कृतज्ञता जतायी. कार्यक्रम में आर्टिस्ट एसोसिएशन के संरक्षक मनोज कुमार चौधरी उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सबसे ऊंचा रहा है. आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भोला महांती ने कहा कि गुरु हमेशा से पूजनीय रहे हैं. सचिव सुदीप कवि ने कहा कि बिना गुरु के जीवन में सफलता मिलना मुश्किल है. मौके पर उत्कल युवा एकता मंच के रूपेश साहू, नीरज पटनायक, गजेंद्र मोहंती, विजय दोरोगा, शिवनाथ मिश्रा, पंकज साहू, राकेश कवि सहित अन्य उपस्थित थे.

इन्हें किया गया सम्मानित :

संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्राप्त गुरु ब्रजेंद्र पटनायक, गुरु तरुण भोल, गुरु संतोष कुमार कर (काशी), सुशील कुमार आचार्य, गुरु आशीष कुमार.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >