खरसावां : खरसावां के कृष्णापुर गांव में वार्षिक छऊ नृत्य का उदघाटन मुखिया दशरथ सोय ने किया. जिसमें कलाकारों ने खरसावां शैली में छऊ नृत्य पेश किया. पहले जामडाली फिर गणेश वंदना के साथ नृत्य की शुरुआत हुई. कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी के प्रेम पर आधारित माया बंधन नृत्य पेश कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. दर्शकों ने श्रीकृष्ण बाल लीला पर आधारित कालिया दमन, मथुरा गमन नृत्य को भी सराहा. इस मौके मेला का भी आयोजन किया गया था.
नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
खरसावां : खरसावां के कृष्णापुर गांव में वार्षिक छऊ नृत्य का उदघाटन मुखिया दशरथ सोय ने किया. जिसमें कलाकारों ने खरसावां शैली में छऊ नृत्य पेश किया. पहले जामडाली फिर गणेश वंदना के साथ नृत्य की शुरुआत हुई. कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी के प्रेम पर आधारित माया बंधन नृत्य पेश कर दर्शकों […]

तेलायडीह के पिताकलांग में छऊ नृत्य का आयोजन:
खरसावां के तेलायडीह पंचायत के पिताकलांग गांव में भी छऊ नृत्य व मेला का आयोजन किया गया. जिसमें पिताकलांग व जोजोकुडमना के कलाकारों ने छऊ नृत्य प्रस्तुत किया. कलाकारों ने राधा कृष्ण व हर पार्वती नृत्य पर जम कर बाहवाही बटोरी.