सरायकेला में हैवानों को सबक: नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने वाले 2 दोषियों को 20-20 साल की जेल

Saraikela Court News: सरायकेला में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने दो लोगों को 20-20 साल कठोर कारावास की सजा सुनायी है. ब्लैकमेलिंग के बाद वीडियो वायरल किया. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाशंकर सिंह की अदालत ने ये सजा सुनायी. पढ़ें क्या है पूरा मामला.

Saraikela Court News, सरायकेला (प्रताप मिश्रा): नाबालिग के साथ यौन शोषण कर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में सरायकेला अदालत ने कड़ा रुख अपनाया है. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाशंकर सिंह की अदालत ने बुधवार को सुनवाई पूरी की. अपने फैसले में उन्होंने आरोपी रोहित प्रामाणिक और कुणाल दास को दोषी ठहराया. कोर्ट ने दोनों को 20 साल जेल की सजा के साथ 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना अदा नहीं करने की स्थिति में एक वर्ष की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी.

कोचिंग से लौटते समय दिया गया वारदात

घटना साल 2022 की है जब पीड़िता चांडिल स्थित प्लस टू विद्यालय में पढ़ाई कर रही थी. एक सितंबर को कोचिंग क्लास से लौटने के दौरान आरोपी रोहित उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया. इसके बाद सुनसान स्थान पर ले जाकर धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान उसका साथी कुणाल दास भी वहां मौजूद था.

Also Read: CBI के शिकंजे में रांची रेलवे के ‘बड़े साहब’: 8.50 लाख के बिल भुगतान के बदले मांगी थी घूस, DCM से भी पूछताछ

वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

वारदात के दौरान आरोपी के सहयोगी ने पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. दोनों ने पीड़िता को अपने मोबाइल में कैप्चर वीडियो के आधार पर लगातार डराने-धमकाने का प्रयास किया फिर बाद में इसे वायरल भी कर दिया.

मां को जानकारी मिलने पर दर्ज हुआ केस

घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की मां को एक व्यक्ति के माध्यम से वीडियो की जानकारी मिली. पूछताछ में पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद चांडिल थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. जांच के बाद मामला अदालत पहुंचा, जहां सुनवाई पूरी होने के बाद दोषियों को सजा सुनायी गयी.

Also Read: SKMU दुमका यूनिवर्सिटी का बड़ा फैसला, रामनवमी की छुट्टी में हुआ बदलाव, जानें अब कब खुलेंगे कॉलेज?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >