सरायकेला के मोहितपुर में श्रद्धा-उल्लास के साथ निकला रामनवमी जुलूस, अर्जुन मुंडा भी हुए शामिल

Saraikela Ram Navami: सरायकेला के मोहितपुर और सीनी में रामनवमी पर भव्य जुलूस श्रद्धा और उल्लास के साथ निकला. युवाओं ने लाठी करतब दिखाए. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल हुए. मंदिरों और घरों में पूजा-अर्चना हुई. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

सरायकेला से शचींद्र कुमार दाश की रिपोर्ट

Saraikela Ram Navami: झारखंड के सरायकेला जिले के मोहितपुर और सीनी क्षेत्र में रामनवमी का पर्व इस बार पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया. राम भक्तों ने पूरे जोश और भक्ति भाव से जुलूस में भाग लिया. जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से विभिन्न मुहल्लों से गुजरते हुए आगे बढ़ा और लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया. रामनवमी के इस जुलूस में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल हुए.

जुलूस में दिखे हैरतअंगेज करतब

रामनवमी जुलूस के दौरान युवाओं की टोली ने कई तरह के हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए. डंके की थाप पर लाठी भांजते युवा “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के नारे लगाते नजर आए. इन करतबों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़कों के किनारे जमा रहे. पूरे माहौल में उत्साह और ऊर्जा साफ झलक रही थी.

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

जुलूस के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. पुलिस बल की तैनाती के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी गई. प्रशासन की सतर्कता के कारण पूरा जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की खबर नहीं आई.

अर्जुन मुंडा भी भांजे लाठी

रामनवमी जुलूस में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल हुए. उन्होंने खुद लाठी भांजकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया और श्रद्धालुओं के साथ “जय श्रीराम” और “जय बजरंगबली” के जयकारे लगाए. उनकी मौजूदगी से जुलूस में विशेष उत्साह देखने को मिला.

इसे भी पढ़ें: रामनवमी पर रांची के तपोवन राम मंदिर पहुंचे सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन, पूजा-अर्चना की

मंदिरों और घरों में भी हुई विशेष पूजा

रामनवमी के अवसर पर क्षेत्र के हनुमान मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना का दौर जारी रहा. भक्तों ने बजरंगबली की विधिवत पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की. वहीं कई घरों में भी झंडा गाड़कर पूजा की गई. पूरे इलाके में भक्ति, आस्था और उल्लास का माहौल बना रहा.

इसे भी पढ़ें: रामनवमी पर मेदिनीनगर में गंगा-जमुनी तहजीब, ईद मिलन में श्री महावीर नवयुवक दल के पदाधिकारी सम्मानित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >