सरायकेला : परिसदन में भाजपा नगर कार्यसमिति की बैठक सोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में शहरी क्षेत्र की समस्याओं व पार्टी संगठन को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में मुख्य रूप से राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाडंगी व कोल्हान प्रमंडल प्रभारी विनोद श्रीवास्तव उपस्थित थे.
कार्यसमिति की बैठक में जनसमस्याओं से जुड़ कर उनका समाधान करने व पार्टी संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया. कोल्हान प्रमंडल प्रभारी विनोद श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं. आप जनसमस्याओं से जुड़े व समाधान करने का प्रयास करें. उन्होंने कहा कि पार्टी मिशन 2019 में जुट गयी है.
जिस प्रकार वर्ष 2000 में कोल्हान प्रमंडल के 14 में से बारह सीटों पर भाजपा का झंडा लहराया था वैसे ही मिशन 2019 के लोस व विस चुनाव में भी झंडा लहरना है. राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष अशोक षाडंगी ने भी संगठन को मजबूत करने की बात कही. जिला मंत्री गणेश महाली ने संगठन में युवाओं को जोड़ने की बात कही. मौके पर जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष रामानाथ महतो, जोनी हाजरा, बद्री दारोघा, बीजु दत्ता, गुप्ते पट्टनायक, कालु पट्टनायक, कृष्णा राणा, सुमित चौधरी, ललन सिंह, राजकुमार सिंह व अन्य उपस्थित थे.
