महिला बोगी में सफर कर रहे पांच गिरफ्तार

सरायकेला : सीनी रेल सुरक्षा बल ने शुक्रवार को सीनी रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाते हुए महिला बोगी पर यात्रा कर रहे पांच पुरुष यात्रियों को गिरफ्तार किया. सीनी रेल सुरक्षा बल के थाना प्रभारी मानस कुमार सोना ने बताया कि सीनी स्टेशन में प्रात: छह से आठ बजे तक ट्रेन में टिकट चेकिंग अभियान […]

सरायकेला : सीनी रेल सुरक्षा बल ने शुक्रवार को सीनी रेलवे स्टेशन पर अभियान चलाते हुए महिला बोगी पर यात्रा कर रहे पांच पुरुष यात्रियों को गिरफ्तार किया. सीनी रेल सुरक्षा बल के थाना प्रभारी मानस कुमार सोना ने बताया कि सीनी स्टेशन में प्रात: छह से आठ बजे तक ट्रेन में टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत पांच पुरुष यात्रियों को महिला बोगी में यात्रा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया जबकि अवैध रूप से ट्रेन की बोगी में सामान बेचते हुए दो हॉकरों को भी गिरफ्तार किया गया. सभी गिरफ्तार लोगों को न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >