छायी रही बिजली, पानी, पेंशन व राशन कार्ड की समस्या

खरसावां : खरसावां प्रखंड के जोरडीहा पंचायत भवन में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बीडीओ दयानंद जायसवाल, सीडीपीओ सुप्रिया शर्मा, मुखिया मीना माझी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी पहुंचे थे. इस अवसर पर बीडीओ दयानंद जायसवाल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं से रु-ब-रु हो कर उनका […]

खरसावां : खरसावां प्रखंड के जोरडीहा पंचायत भवन में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बीडीओ दयानंद जायसवाल, सीडीपीओ सुप्रिया शर्मा, मुखिया मीना माझी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी पहुंचे थे. इस अवसर पर बीडीओ दयानंद जायसवाल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं से रु-ब-रु हो कर उनका त्वरित समाधान करना है. उन्होंने कहा कि प्रशासन जन समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर है. इस अवसर पर पानी, बिजली, पेंशन आदि का मुद्दा छाया रहा.

अधिकांश लोगों ने खराब चापाकल की मरम्मत करने, पेंशन विसंगतियों को दूर करने, राशन कार्ड बनवाने, वृद्धा पेंशन देने, बिजली की अनियमित आपूर्ति दूर करने की मांग की एवं स्कूलों में शिक्षकों की कमी आदि समस्याओं को भी रखा. बीडीओ दयानंद जायसवाल ने खराब पड़े सभी चापाकलों की मरम्मत करने, विधवा, वृद्ध व विकलांग पेंशन के लिए योग्य लोगों को पेंशन देने की घोषणा की. उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बने शौचालयों का उपयोग करने के लिए लोगों से अपील की. मौके पर विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए लोगों से आवेदन भी लिये गये.
जोरडीहा में प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन
सभी खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत करने का निर्देश
कार्यक्रम से नदारद अधिकारी को शो कॉज
प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में नदारद रहने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारी व अभियंताओं को बीडीओ दयानंद जायसवाल ने शो कॉज किया है. बीडीओ ने बताया कि कार्यक्रम में पशु चिकित्सा पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी, शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बिजली व पीएचइडी विभाग के जेइ, सीआइ समेत कई कर्मी अनुपस्थित थे. अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. असंतोष जनक जवाब मिलने पर विभागीय कार्रवाई के लिए अनुशंसा की जायेगी.
गरीब विरोधी है राज्य सरकार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >