सरायकेला : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में मामलों के निष्पादन के लिए बनाये गये तीन बेंच में 60 मामलों का निष्पादन करते हुए 4,03,470 रुपये की वसूली की गयी. एडीजे वन अनिल कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में गठित पहले बेंच में छह मामलों का निष्पादन करते हुए 3,57,200 रुपये की वसूली की गयी.
एसीजेएम डीसी अवस्थी की अध्यक्षता में गठित दूसरे बेंच में 49 मामलों का निष्पादन करते हुए 26,200 रुपये की वसूली की गयी. जबकि तीसरे बेंच में पांच मामलों का निष्पादन करते हुए बीस हजार रुपये की वसूली की गयी. लोक अदालत में मुख्य रुप से पीएलए चैयरमैन वीएन बनर्जी, आरएन त्रिवेदी, जलेश कवि, असित षाड़गी, रामगोविंद मिश्रा, नयना पहाड़ी समेत अन्य उपस्थित थे.
