गांव में एक को छोड़ सभी चापाकल खराब
डीसी ने पहल करते हुए पीएचइडी के इइ को खराब चापाकल को ठीक करने का निर्देश दिया
सरायकेला : भीषण गरमी में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराने लगा है. एक अोर जहां ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश चापाकल खराब पड़े हैं, वहीं जो चालू हालत में हैं, वे भी अब दम तोड़ने लगे हैं. प्रखंड के मोहितपुर पंचायत अंतर्गत महादेवपुर टोला धानोबांध की भी कमोवेश यही स्थिति है. मंगलवार को पानी की समस्या को लेकर धानोबांध की महिलाएं उपायुक्त रमेश घोलप से मिलीं. इस दौरान महिलाओं ने पानी की समस्या को रखा.
इस पर डीसी ने ऑन स्पॉट कार्रवाई करते हुए पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता को खराब पड़े चापाकल को ठीक करने व जरूरत होने पर डीप बोरिंग करने का भी निर्देश दिया. महिलाओं ने बताया कि गांव के एक मात्र चापाकल से पानी निकल रहा है. बाकी सभी खराब पड़े हैं. इस दौरान महिलाओं ने पेंशन की भी समस्या रखी. इस पर डीसी ने सभी सामाजिक सुरक्षा कोषांग के निदेशक को गांवों में पेंशन शिविर लगा कर आवेदन प्राप्त करने का निर्देश दिया.
जिस गांव में हो पानी की समस्या, शीघ्र करें सूचित
