बोलेरो को बचाने के लिए चालक ने मारा था कट, जिससे घटी घटना

पलटने से चालक घायल, किशोर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम नोवामुंडी : बड़ाजामदा-किरीबुरू रोड पर गुवा जाने वाली पीसीसी सड़क के पास गुरुवार की दोपहर पानी टैंकर की चपेट में आकर एक किशोर की मौत हो गयी. किशोर को कुचलते हुए टैंकर पलट गया जिससे उसका चालक भी घायल हो गया. चाईबासा के चुड़ीबासा […]

पलटने से चालक घायल, किशोर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

नोवामुंडी : बड़ाजामदा-किरीबुरू रोड पर गुवा जाने वाली पीसीसी सड़क के पास गुरुवार की दोपहर पानी टैंकर की चपेट में आकर एक किशोर की मौत हो गयी. किशोर को कुचलते हुए टैंकर पलट गया जिससे उसका चालक भी घायल हो गया. चाईबासा के चुड़ीबासा निवासी चोकरो तिरिया (17) बड़ाजामदा की ओर पैदल जा रहा था.
इसी दौरान बड़ाजामदा में पानी छिड़काव करने के लिये एक टैंकर बरायबुरू से पानी लेकर आ रहा था. टैंकर के चालक ने सामने से आ रहे बोलेरो को बचाने के लिये बायीं ओर कट लिया जिसके कारण वह सड़क किनारे पैदल चल रहे चोकरो को चपेट में लेते हुए पलट गया.
दुर्घटना में चोकरो व टैंकर चालक लक्ष्मण दास घायल हो गये. दोनों को इलाज के लिये पुलिस की मदद से टिस्को अस्पताल में भर्ती कराया गया. सिर में गंभीर चोट होने के कारण इलाज के दौरान चोकरो मौत हो गयी. पुलिस दुर्घटना के संबंध में एक मामला दर्ज कर जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >