होल्डिंग टैक्स करें जमा, वरना कार्रवाई

सरायकेला. नगर विभाग के अवर सचिव ने की योजनाओं की समीक्षा प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजलापूर्ति योजना, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सहित अन्य योजनाओं के हासिल की जानकारी सरायकेला : नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव राहुल कुमार गुरुवार को सरायकेला पहुंचे एवं सरायकेला नगर पंचायत में नगर विकास विभाग द्वारा संचालित विकास योजनाओं का समीक्षा की. […]

सरायकेला. नगर विभाग के अवर सचिव ने की योजनाओं की समीक्षा

प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजलापूर्ति योजना, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सहित अन्य योजनाओं के हासिल की जानकारी
सरायकेला : नगर विकास विभाग के संयुक्त सचिव राहुल कुमार गुरुवार को सरायकेला पहुंचे एवं सरायकेला नगर पंचायत में नगर विकास विभाग द्वारा संचालित विकास योजनाओं का समीक्षा की. नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में अवर सचिव राहुल कुमार ने शहरी क्षेत्र में चलाये जा रहे प्रधानमंत्री आवास योजना,
पेयजलापूर्ति योजना, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, पांड्रा रोड में बन रहे कम्युनिटी सेंटर सहित अन्य योजनाओं के कार्य प्रगति की जानकारी हासिल की. साथ ही होल्डिंग टैक्स जमा करने को लेकर भी जानकारी ली. अवर सचिव ने कहा कि जो लोग होल्डिंग टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए लोगों को अवगत कराने की बात कही. मौके पर कार्यपालक पदाधिकारी जितेंद्र जैसल, सिटी मैनेजर प्रेम प्रकाश, मिशन मैनेजर संतोष कुमार व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >