हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

2016 में हुए दोहरा हत्याकांड के नामजद अभियुक्त है गोमा लागुरी जगन्नाथपुर : जेटेया थाना क्षेत्र के उदाजो गांव में वर्ष 2016 में हुए दोहरा हत्याकांड के एक नामजद अभियुक्त गोमा लागुरी उर्फ गोविंद को जेटेया पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर गांव से गिरफ्तार कर चाईबासा जेल भेज दिया. इस केस […]

2016 में हुए दोहरा हत्याकांड के नामजद अभियुक्त है गोमा लागुरी

जगन्नाथपुर : जेटेया थाना क्षेत्र के उदाजो गांव में वर्ष 2016 में हुए दोहरा हत्याकांड के एक नामजद अभियुक्त गोमा लागुरी उर्फ गोविंद को जेटेया पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर गांव से गिरफ्तार कर चाईबासा जेल भेज दिया. इस केस में मृतक के छोटे भाई ब्रजमोहन लागुरी के लिखित बयान पर ग्रामीण मुंडा सुनील लागुरी व डाकुवां बुधराम लागुरी समेत 21 व्यक्तियों को अभियुक्त बनाया गया है. जिसमें से 20 अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है. इस जघन्य दोहरे हत्याकांड में दो सहोदर भाइयों सनातन लागुरी व सूरज लागुरी की हत्या कर दी गयी थी. जेटेया थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि एक अारोपी अभी भी फरार है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >